Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आईटी के छापेमारी मे डायरेक्टर देवेंद्र पाल सिंह के घर से मिले करीब 4 करोड़ कैश और बेनामी संपत्ति के कागजात जब्त

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ. यूपी में उद्यमिता विकास संस्थान के डायरेक्टर देवेंद्र पाल सिंह की गाड़ी से 40 लाख रुपये कैश में मिलने के बाद आईटी विभाग की कार्यवाही जारी है. इसी क्रम में रविवार को आईटी विभाग की टीम लखनऊ, नोएडा और फिर गाजियाबाद में उनके घर पर छापेमारी की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी को इस छापेमारी में करीब 4 करोड़ कैश और बेनामी संपत्ति के कागजात मिले हैं. उधर, डीपी सिंह के दो करीबियों से भी आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.

बता दें, बीते शुक्रवार लखनऊ के सरोजिनी नगर में देर रात उद्यमिता विकास संस्थान के डायरेक्टर देवेंद्र पाल सिंह की गाड़ी से 40 लाख रुपये बरामद किए गए थे. इन रुपयों के बारे में उन्होंने आयकर विभाग को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. लिहाजा आयकर विभाग की टीम सरोजनीनगर पुलिस की सुरक्षा में देवेंद्र पाल को आयकर मुख्यालय लेकर चली गई. इसके बाद से ही जांच की गति तेज कर दी गई. फिर, बीते शनिवार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने निदेशक से पूछताछ शुरू की. पूछताछ पूरी होने पर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में देवेंद्र पाल से जुड़ी जगहों पर छापेमारी जारी है.

सूत्र बातते हैं कि करीब 4 करोड़ रुपये का कैश आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है. इतना ही नहीं, कुछ प्रॉपर्टी के पेपर्स और बड़े इन्वेस्टमेंट के डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए गए हैं. अब बताया जा रहा है कि आयकर की टीम डायरेक्टर देवेंद्र पाल सिंह के साथियों और सहयोगियों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही, बरामद किए गए दस्तावेजों की जांच चल रही है.