Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बी.टी.सी. पत्राचार शिक्षकों ने किया नियुक्ति देने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मान्यता प्राप्त टीचर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को राजकीय इण्टर कालेज के निकट एक होटल में जिलाध्यक्ष सीताराम की अध्यक्षता में राजकीय इण्टर कालेज के निकट स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के.सी. आर्य ने कहा कि पिछले 28 वर्ष से बी.टी.सी. पत्राचार प्रशिक्षार्थी अपने अधिकारों और नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को लेकर संघर्षरत है। हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद  बी.टी.सी. पत्राचार प्रशिक्षार्थी अभी तक नियुक्ति से वंचित है। कहा कि यदि न्यायपालिका के आदेशों का प्रदेश सरकार ने पालन न किया तो मान्यता प्राप्त टीचर्स एसोसिएशन संघर्ष को बाध्य होगा।
जिलाध्यक्ष सीताराम ने कहा कि पिछले 28 वर्षाे के संघर्ष में अनेक लोग आयु सीमा पार करने के कारण नियुक्ति से ही वंचित हो गये किन्तु जो साथी उस प्रक्रिया में हैं उनकी नियुक्ति सुनिश्चत कराने के लिये प्रदेश सरकार से आग्रह किया जायेगा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन हो। इसके बाद भी यदि मांगे न मानी गई तो एसोसिएशन संघर्ष को बाध्य होगा।
मान्यता प्राप्त टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में मुख्य रूप से अवधेश शर्मा, शम्भू शर्मा, रामकेश वर्मा, हरिओम चौधरी, दिग्विजय सिंह, भारत भूषण शुक्ल, राम गोपाल, त्रिभुवन के साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।