Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग नये-नये प्रयोग एवं तकनीकों से जनपद के कृषकों को आच्छादित कर करें लाभान्वित: डा0 बिजेन्द्र सिंह माउंट कार्मल कॉलेज में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखने की अपील महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी पुलिस अस्पताल मे झांकने नही जाते हैं डाक्टर, हराम का उठाते हैं एक लाख रूपया महीना बस्ती के शशांक को नई दिल्ली में मिला आपदा फ़रिश्ता राष्ट्रीय सम्मान

जौनपुर: तालाब में डूबने से दो बालकों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, होली की खुशी मातम मे बदली

कबीर बस्ती न्यूजः

जौनपुर : सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। जबकि दूसरा हादसा जौनपुर में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए गए दो युवकों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई।

 बच्चे खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गए। इसी दौरान संभवत: 12 बजे दोनों बच्चे पैर फिसल जाने से तालाब में गिर गए। जबकि अन्य बच्चे दौड़ लगाते हुए आगे निकल गए। घटना के लगभग आधे घंटे के बाद जब घर वालों ने दोनों बच्चों को खोजना शुरू किया तो साथ गए अन्य बच्चों ने बताया कि तालाब तक दोनों साथ में थे। परिजनों को शक हुआ तो लोग तालाब की ओर दौड़ पड़े। बच्चों को तलाशने के लिए कई लोग तालाब में कूद गए और जाल भी फेंका गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अंशु सिंह के माता-पिता दोनों पहले ही खत्म हो गए हो गए थे, जबकि रुद्र सिंह के पिता बाहर मजदूरी का काम करते हैं। दोनों ही बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

होली खेलने के बाद नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत
जौनपुर में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए गए दो युवकों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई।  बालवरगंज निवासी आनंद गुप्ता (28) दोपहर बाद दोस्तों के साथ हिम्मत नगर स्थित कारूबीर घाट पर नहाने के लिए गया था। कुछ देर तक वह पानी से नहीं निकला तो दोस्तों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।
इसके बाद ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शाम को उसका शव निकलवाया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और छिटपुट कार्य करके घर का खर्चा चलाता था। उधर, बरईपार  मछलीशहर कोतवाली के सकरा गांव निवासी व अधिवक्ता चंद्रप्रकाश पांडेय का बेटा प्रशांत (18) शुक्रवार को गांव के लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।  45 मिनट के प्रयास के बाद लोगों ने प्रशांत को खोज निकाला। इसके बाद उसे लेकर मछलीशहर स्थित  एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रशांत दो बहनों में इकलौता था।