Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छात्रों को दिया यातायात नियमों की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से शनिवार को डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस एकेडमी गनेशपुर के छात्रांें को सड़क जागरूकता अभियान की कड़ी में जानकारी दी गई। लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ई. सुरेश प्रसाद ने कहा कि देश में सड़क हादसों में मौतों की संख्या लगातार बढ रही है। तेज रफ्तार, शराब पीकर नशे में गाडी चलाना, ओवर टेंकिग और यातायात नियमों की जानकारी न होने के कारण अनेक लोग काल के गाल में समा रहे हैं। उन्होने छात्रों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
सड़क जागरूकता कार्यक्रम में ई. अवनीश चौधरी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद, प्रधानाचार्य लतीफ अंसारी आदि ने छात्रों को बचाव और सुरक्षा की जानकारी देते हुये कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान की प्रबन्धक सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर जागरूकता के अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। बताया कि प्राकृतिक प्रकोप, भूकम्प, महामारी, कोरोना, जल संरक्षण, विज्ञान संचार, खाद्य पदार्थो की शुद्धता और मिलावट के खतरे, स्वच्छता, पेयजल, खनिज पदार्थ, औषधि, पर्यावरण रक्षा आदि के क्षेत्र में संस्थान अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है जिससे जागरूकता बढे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश, बतासा लाल, हनुमान प्रसाद, विक्की, हीरालाल, पवन कुमार, रेनू श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, राघवेन्द्र, पुनीता सिंह, सावित्री, अर्जुन, दिवाकर उपाध्याय, राम गणेश, स्वराज, सत्य प्रकाश, दिलीप, माया देवी, विकास लाल, नवल किशोर, फिरोज, सुरेन्द्र आदि शामिल रहे।