Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से गायब हो रहे ग्राहकों के करोडों के गहने, अन्जान बना बैंक प्रशासन

कबीर बस्ती न्यूज:
कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा में बुधवार को दो और ग्राहकों के लॉकर से जेवर गायब मिले। एक ग्राहक का लॉकर टूटा था, इसमें रखे करीब 50 लाख के सोने और हीरे के जेवरात गायब थे। एक अन्य ग्राहक के लॉकर से सोने का ढाई लाख का हार गायब हो गया। 24 दिनों के अंदर इसी बैंक की इसी शाखा के नौ लॉकरों से तीन करोड़ रुपये के गहने गायब मिले हैं। बुधवार को 63 ग्राहकों ने अपने लॉकर चेक किए। अब तक कुल 212 ग्राहक लॉकर चेक कर चुके हैं। 14 मार्च को सबसे पहले एक महिला ग्राहक ने बैंक का लॉकर न खुलने की शिकायत की थी।

लॉकर कंपनी की मदद से जब लॉकर खोला गया तो उसमें 30 लाख के गहने गायब थे। हड़कंप मचने पर मंगलवार तक बैंक पहुंचे ग्राहकों ने जब अपने लॉकर चेक किए तो सात लोगों के लॉकर नहीं खुले थे। एक्सपर्ट की मदद से खोले गए तो उनके भी लॉकर खाली थे।
बुधवार सुबह शुक्लागंज निवासी सुशीला देवी दोनों बेटों कपिल और विकास शर्मा के साथ अपना लॉकर चेक करने बैंक पहुंचीं। उनके लॉकर का एक पेच गिरा हुआ था। चाभी लगाने पर फंस गई और लॉकर नहीं खुला। बाद में लॉकर कंपनी के लोगों से भी लॉकर नहीं खुला तो उसे तोड़ना पड़ा।
सुशीला ने बताया कि लॉकर करीब 50 लाख के जेवर गायब थे। केवल चांदी का का कुछ सामान ही मिला। वहीं कोयला नगर में रहने वाले महेंद्र कुमार सविता और शैलेंद्र कुमार सविता ने बताया कि उनके पिता सेंट्रल बैंक की इसी शाखा के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके नाम पर लॉकर है। 2011 से लॉकर ले रखा है। सुबह जब लॉकर चेक करने आए तो सोने का हार गायब, जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपये है, जबकि चांदी का अन्य सामान था।