Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती: सीडीओ के आकस्मिक निरीक्षण मे अनुपस्थित मिले 18 कर्मी,वेतन बाधित करने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने जिला पंचायत, विकास भवन कार्यालय का प्रातः 10.10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें 18 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होने अनुपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित किया है।
जिला पंचायत कार्यालय के अभियंता देवेंद्र सिंह, अवर अभियंता मनीष कुमार सिंह, वित्तीय परामर्शदाता गुलशन, वरिष्ठ लिपिक संतोष भारती, राम तीरथ आजाद तथा लेखाकार राजकुमार अनुपस्थित पाये गये। उन्होने पूरे परिसर का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।
विकास भवन कार्यालय के निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित वरिष्ठ सहायक सत्येन्द्र कुमार यादव, दिनेश प्रताप सिंह, कम्प्यूटर प्रोग्रामर शेफाली पाठक, कनिष्ठ सहायक राम सुरेश, विवेक त्रिपाठी, शिवांश शुक्ल, जितेन्द्र बहादुर सिंह, ओम शंकर मिश्र तथा पृथ्वीपाल मिश्र, गुरू प्रसाद, बिन्दु पाण्डेय अनुपस्थित पाए गए तथा साफ-सफाई संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अश्वनी तिवारी, मौजूद रहें।