Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम के आकस्मिक निरीक्षण मे सीएमओ सहित कई जिममेदार मिले नदारद, वेतन बाधित स्पष्टीकरण तलब

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के द्वारा जिला अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण में 05 अधिकारी तथा 16 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। प्रातः 10.30 बजे निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा. चन्द्रशेखर, एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन, डा. सी.एल. कन्नौजिया, डिप्टी सीएमओ डा. जय सिंह अनुपस्थित पाये गये। उन्होने इनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक अधिकारी को प्रातः 10.00 बजे कार्यालय मंे बैठना है परन्तु जॉच में पाया गया कि 10.30 बजे भी ये अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नही थे।
जिलाधिकारी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति पत्रावलियों के रख-रखाव कार्य का निरीक्षण किया। ऐसी पत्रावलियो के भारी संख्या में लम्बित होने के कारण उन्होने इस कार्य को देखने वाले उमेश चन्द्र एवं ममता का वेतन भी लम्बित पत्रावलियों के निस्तारण होने तक रोका गया है। सीएमओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान पी.एम.डब्ल्यू. श्रीमती हुदा परवीन, सी.एच.ओ. सुनील कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक श्रीमती कृष्णा देवी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रेम बहादुर सिंह, अमित कुमार सिंह, हरिओम, मारवीन मशीद अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने इनका भी वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि 01 मई को कलेक्टेªट सभागार में पेंशनर्स पोर्टल के उद्घाटन के अवसर पर जिले के पेंशनरों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया था कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पत्रावलिया सीएमओ कार्यालय में लम्बे समय तक परीक्षण के नाम पर संबंधित लिपिक द्वारा निस्तारित नही किया जाता है। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण के विस्तृत जॉच के लिए जिला विकास अधिकारी को नामित किया है।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने एस.आई.सी. कार्यालय का निरीक्षण किया। यहॉ पर बृजेश कुमार, शोभित चौधरी, रूपम सोनी, लालमन, अस्लम, अनु सिंह, अनुपम वर्मा, सी.पी. चौधरी अनुपस्थित पाये गये। उन्होने इनका भी वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।