Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भदोही: बेकाबू ट्रक ने पांच लोगों को रौंदा पुलिसकर्मी सहित दो की मौत,चार लोग घायल

कबीर बस्ती न्यूज:

भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर में मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ने पुलिस लाइन के बाहर पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें पुलिसकर्मी सहित दो की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

पुलिस लाइन के बाहर कुछ पुलिसकर्मी व अन्य लोग चाय-पान की दुकानों पर बैठे थे। इसी दौरान भदोही और देवनाथपुर में हादसे को अंजाम देकर भाग रहा बेकाबू ट्रक आ गया और उसने दीवान सहित पांच लोगों को रौंद दिया। पुलिस लाइन के सिपाहियों ने घायलों को ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां सीओ ज्ञानपुर के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मुकेश यादव (35) निवासी बरेसर जिला गाजीपुर व अशोक कुमार पांडे (52) निवासी छतमी गोपीगंज भदोही को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक के अलावा तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में शिवकुमार पांडे, मनोज चौरसिया व अन्य शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सिपाही के परिवार के लोग गाजीपुर से आ रहे हैं। उधर, घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर डीआईजी आरके भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना।