Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छात्रों को रूचिकर शिक्षा दें शिक्षक: प्रो0 अभय प्रताप सिंह

डायट में तीन दिवसीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला में विमर्श

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में जनपद के सात विकासखण्डों के 70 न्यायपंचायतों से पहले दिन कुल 61 नोडल शिक्षक संकुल शामिल हुए, जबकि 11 शिक्षक अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य और प्रशिक्षण प्रभारी ने अनुपस्थित शिक्षकों के प्रति नाराजगी जाहिर की और दूसरे दिन अनिवार्य रूप से कार्यशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
इसके पहले टीएलएम कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एपीएन डिग्री कॉलेज बस्ती के प्राचार्य प्रो0 अभय प्रताप सिंह, डायट प्राचार्य केएस वर्मा और कार्यशाला प्रभारी व डायट प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे केद्र बिंदु विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे होते है, इसलिए हमें उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाना चाहिए। डायट प्राचार्य केएस वर्मा ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए लंबा चौड़ा व्याख्यान उतना उपयोगी नही होता, इसकी अपेक्षा टीएलएम का प्रयोग करके उन्हें बहुत आसानी से पढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला प्रभारी व प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालयों में अब कोई भी बच्चा कोरे कागज की तरह नही आता, इसलिए हमारा शिक्षण भी नए तरीके का होना चाहिए। टीएलएम आधारित शिक्षण रुचिकर होने के साथ ही बोधगम्य और प्रभावी भी होता है। टीएलएम कार्यशाला के सन्दर्भदाता एआरपी उमेश सिंह और बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने आकार कार्ड, भाषा कार्ड, कविता पोस्टर, लेवलिंग कार्ड, फ्लैश कार्ड आदि का निर्माण किया। कार्यशाला में प्रवक्ता डॉ रविनाथ, गोविंद प्रसाद, अलीउद्दीन, संदीप कुमार, अजय प्रकाश मौर्य आदि ने अपना योगदान दिया।
इस दौरान रवीश कुमार मिश्र, डॉ योगेश सिंह, दुखहरण शुक्ल, राजकुमार विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह, विवेक यादव,महेंद्र कुमार,हरी सिंह, अमर चन्द,आनंद, चन्द्रशेखर पाण्डेय, भास्कर दूबे, सत्या पाण्डेय,पूजा मिश्रा, राहुल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।