Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम, हुए पुरस्कृत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मंगलवार को हर्रैया विकासखण्ड के न्यायपंचायत इन्दौली की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय अमारी के प्रांगण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह एसएमसी अध्यक्ष राम प्रसाद वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पाण्डेय एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह,उमेश सिंह शिक्षक नेता सन्तोष शुक्ल, रामसागर वर्मा,राजकुमार तिवारी, सत्यराम वर्मा,रवीश कुमार मिश्र, राम प्यारे कन्नौजिया, अनिल मौर्य  ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण करके किया।
खेल में बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किए गए। प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान पर 50 मीटर दौड़ में रामगढ़ प्रथम के सर्वेश कुमार और इन्दौली की इरम 100 मीटर में अमारी के सहबान और बरगदवा माफी की शारदा रहीं। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग कबड्डी में बरगदवा की टीम विजेता जबकि पखेरवा कला की टीम उपविजेता रही।उच्च प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान पर 100 मीटर दौड़ में इन्दौली के आकाश और मरहरी की शालिनी लम्बी कूद में इन्दौली के आकाश और इन्दौली की अंशू ऊँची कूद में इन्दौली के अमरेन्द्र और मरहरी की शीतल अव्वल रहे।खेल के उपरान्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।खेल को सकुशल संपन्न कराने में खेल अनुदेशक उत्तम, संजीव, जीतेन्द्र ने सहयोग किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक  इश्तियाक अहमद खान व अमर चन्द वर्मा रहे तथा संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया।
इस दौरान जगदम्बा दूबे, अरुण शुक्ल,नरेन्द्र पाण्डेय, नईमुद्दीन, संजीव सिंह,मनोज मिश्र, सन्तोष यादव,सतीश यादव,चन्द्रशेखर ओझा,मनोज वर्मा,सूर्यमणि चतुर्वेदी, संजय सिंह,प्रेम कुमार,राजीव शुक्ल, शिव त्रिपाठी, शमीम, ज्योति, प्रतिज्ञा, कंचन, वन्दना, सुषमा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।