Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया दुबौलिया ब्लॉक के रमनातोफीर बृहद गौशाला का निरीक्षण, मिला दुर्व्यवस्था का अम्बार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दुबौलिया ब्लॉक के रमनातोफीर बृहद गौशाला का निरीक्षण किया। वर्ष 2020-21 में निर्मित इस गौशाला की दुर्व्यवस्था देखकर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व जिलाधिकारी ने भी इसकी टीएसी से जांच करवाई है। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि 500 की क्षमता वाले इस गोशाला में मात्र 100 पशु अभी तक रखे गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि आस-पास के क्षेत्र में बहुत सारे जानवर खुले में घूमते हैं परंतु जब इनको पकड़कर के यहां लाया जाता है, तो रास्ते में ग्रामीण रोक लेते हैं।

जिलाधिकारी ने देखा कि मुख्य टीन-शेड जगह-जगह से टूट गई है, जबकि इसको बने हुए अभी साल भर हुआ हैं। सीवीओ ने बताया कि पिछले साल आंधी में भूसा घर की छत उड़ गई थी। बार-बार कहने के बावजूद कार्यदाई संस्था पैक्सफेड द्वारा इसे नहीं बनाया गया। उन्होंने इसको अपने विभागीय धनराशि से बनवाया है। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि नाद भी कई जगह से टूटा है। उल्लेखनीय है कि यह गौशाला रुपया 1.20 करोड़ से बनाई गई है और अभी से इसमें टूट-फूट शुरू हो गई है।

 गौशाला के अंदरकाफी जमीन खाली पड़ी हुई है परंतु यहां किसी प्रकार की घास की बुवाई नहीं हुई है, जबकि यह निर्णय लिया गया था कि पशुओं के चारे के रूप में नैपियर घास सभी गोशालाओं में लगायी जायेगी। बाउंड्रीवॉल के निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है और बरसात के दिनों में बाहर का पानी गौशाला में भर जाता है।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एसपी सिंह को निर्देशित किया है कि क्षेत्र पंचायत निधि से इसमें आवश्यक कार्य करवाएं तथा नियमित रूप से गौशाला का भ्रमण करते रहें। उन्होंने पशुचिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से यहां आकर बीमार पशुओं का इलाज सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद, सीवीओ डॉक्टर अश्वनि तिवारी, ग्राम प्रधान श्रीमती नीलम, तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।