Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर किया गया पुनः धरना प्रदर्शन

बलौदाबाजार, महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक पद पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के युवकों, महिलाओं सहित शहर के पढ़े-लिखे लगभग 200 से अधिक लोगों से 15 से 20 करोड़ की ठगी करने का मामले में मेवा चोपड़ा, अशोक पांडे सहित सभी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रार्थीगणों ने पूर्व में भी 14 नवंबर को स्थानीय गार्डन चौक में धरना प्रदर्शन किया था एसपी सहित तमाम उच्च अधिकारियों को पुनः ज्ञापन सौप कर चेतावनी दी थी कि 15 दिवस के अंदर अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, किन्तु 15 दिन के बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में असमर्थ रही है इस हेतु प्रार्थियों द्वारा पुनः दोबारा दिनांक 30 अक्टूबर को स्थानीय गार्डन चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात् स्थानीय सिटी कोतवाली के टीआई विजय चौधरी सहित जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया वही जिला पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) व सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आदि को भी ज्ञापन सौप कर पुनः आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है साथ ही प्रार्थियों ने 15 दिवस के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुनः आगामी तिथि पर धरना प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी भी दी है l

प्रार्थीयों का कहना है कि लगभग 95 दिन पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग में पूर्व मेंं पदस्थ महिला पर्यवेक्षक मेवा चोपड़ा के खिलाफ लगभग 50-60 लोगों ने शिकायत की है पर पुलिस ने अभी तक कई शिकायतों में एफआईआर दर्ज नहीं की है वहीं उक्त महिला आरोपी सहित अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई हैं। प्रार्थीगणों ने ज्ञापन में सभी भाजपा नेताओं का नाम दर्ज कर यह भी बताया है कि यह वही एडमिन है जिनके पुख्ता प्रमाण दस्तावेज हमने पूर्व में स्थानीय सिटी कोतवाली एवं उच्च अधिकारियों को भी सौप चुके हैं उसके बावजूद भी आज पर्यंत तक आरोपी के साथ लिप्त उक्त एडमिनों से कड़ाई से पूछताछ नहीं की गई है यदि पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ की होती तो अब तक सभी आरोपी जेल में होते l प्रार्थीगणों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर उक्त प्रकरण में कार्यवाही नहीं कर रही है वहीं नारायणपुर से आई प्रार्थीया करुणा ठाकुर का कहना है कि वह उक्त संबंध में नारायणपुर थाने में ही शिकायत दर्ज कराने वाली थी किंतु सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के टीआई ने उन्हें निजी तौर पर मोबाइल पर चर्चा करके बलौदाबाजार आकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है जबकि करुणा ठाकुर का कहना है कि टीआई को मेरा मोबाइल नंबर कैसे मिला यह समझ से परे है और 10 अक्टूबर को मेरे द्वारा की गई शिकायत पर टीआई ने आज तक उन्हें शिकायत पत्र की पावती भी नहीं दिए हैं l कमला ठाकुर द्वारा दिए गए वक्तव्य की वीडियो रिकॉर्डिंग प्रेस प्रतिनिधि के पास उपलब्ध है, ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संजय साहू, लक्ष्मी अहिरवार, पूर्णिमा ध्रुव, रेवती वर्मा, खुशमणि गेंडरे, चुन्नी वर्मा, रूपा कश्यप, हेमा थवाईत, पूजा चौरसिया, देश्वरी बघेल, संगीता साहू, अनिल शुक्ला, जागेश्वरी कैवर्त्य, जागेश्वर प्रसाद वर्मा, मंजू मंडावी, नंदनी मंडावी, मेनका साहू, लता बांधे, प्रभा मिरी, जानकी बंजारे, ललिता डेहरिया, पुष्पा साहू, नेहा साहू, करुणा ठाकुर, प्रफुल्ल ठाकुर, लक्ष्मी यादव, अमरीन निशा, शोभना नायर, अर्चना यादव, उषा वर्मा आदि बहुत संख्या में प्रार्थीगण उपस्थित थे l