Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

तीस दिवसीय सिलाई का प्रशिक्षण रामपुर में शुरू

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रामपुर बस्ती में तीस दिवसीय सिलाई का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक मेडिकल कालेज रामपुर हरीश यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया गया ,प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 28.12.2022 से 03.02.2023 तक होना सुनिश्चित है जिसमे कुल 32 महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए नामांकन कराया है।
शाखा प्रबंधक हरीश ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर अगर ऋण कि आवश्यकता होगी तो बैंक आपको ऋण देने में मदद करेगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों  को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के बारे जानकारी दी। आरसेटी के निदेशक राजीव रंजन ने उपस्थित अतिथि एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण पूरा कर आत्मनिर्भर बने और आपको उद्यम स्थापित करने मे आरसेटी पूरी तरीके मदद करेगी है। इस अवसर पर आरसेटी संकाय धीरज राय एवं सहायक आशीष त्रिपाठी, मंजय सिंह, मनोज उपस्थित रहे।