Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी राजू उर्फ मोहम्मद आसिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजू उर्फ मोहम्मद आसिम डीजे पर डांस करने का काम करता था। इसी कारण उसे विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में लोग बुलाते थे। इसी सिलसिले में वह पीड़िता के गांव में कई बार आ चुका था। उसके घर पर भी जा चुका था।
12 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि एक जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांव में आया और उनकी बेटी को घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर शनिवार को दी।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आरोपी राजू उर्फ मोहम्मद आसिम निवासी पुरैना पांडेय थाना वाल्टरगंज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।