Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिक्षा मित्रों की बैठक में बनी महासम्मेलन के तैयारियों रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेल्फेयर एसोसिएशन  की बैठक  जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी की अध्यक्षता में कुदरहा बीआरसी पर सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 20 फरवरी को रमाबाई अम्बेडकर पार्क लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन की तैयारियों पर रणनीति बनायी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी ने कहा कि  प्रदेश में शिक्षा मित्रों की स्थिति दयनीय है और वे घोर उपेक्षा के शिकार है। सभी 147766 शिक्षा मित्र स्नातक, परास्नातक, बीटीसी है और शिक्षक होने की अर्हता पूरी करते है। लगभग 48 हजार शिक्षा मित्र टीईटी उत्तीर्ण भी है किन्तु वे मात्र 10 हजार रूपये के अल्प मानदेय पर कार्य करने को बाध्य है। महासम्मेलन में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा।
बैठक में  कुदरहा ब्लाक अध्यक्ष लालजी चौधरी, पूनम यादव, राधेश्याम, कमलेश, राजेश कुमार त्रिपाठी, फिरतू, सुरेन्द्र प्रताप चौधरी, रंगीलाल, परमानन्द दूबे, छोटेलाल, मातेश्वरी, शिमला, शिखा मिश्रा, ऊषा पाण्डेय, गीता देवी, दिनेश मणि पाण्डेय, आशाराम, बद्री प्रसाद, हरिश्चन्द्र त्रिपाठी, सालिग्राम, धर्मेन्द्र यादव, सदावृक्ष  के साथ ही अनेक शिक्षा मित्र शामिल रहे।