Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वरिष्ठ अधिकारी धर्मगुरुओं आदि के साथ संवाद बनाएं, धार्मिक परंपरा एवं आस्था को दें सम्मान : योगी

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समस्त कमिश्नर, एडीजी जोन, सातों पुलिस कमिश्नर, डीएम एवं जिलों के पुलिस कप्तानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह समय संवेदनशील है। हमें सतर्क रहना होगा। धार्मिक परंपरा एवं आस्था को सम्मान दें। अराजकता करने वालों पर सख्ती हो। आयोजकों से शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने का शपथ पत्र लिया जाए। शरारती बयान देने वालों पर कार्रवाई करें। होली पर शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट रहें। शोभायात्रा एवं जुलूस में दूसरे सम्प्रदाय को उत्तेजित करने वाली गतिविधि न हो। अश्लील, फूहड़ गीत कतई न बजें। धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं।

सीएम योगी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी धर्मगुरुओं आदि के साथ संवाद बनाएं। अप्रिय घटना की सूचना पर डीएम एवं एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारी लीड करें। छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है। ऐसे में अलर्ट रहना होगा। गोवंश की तस्करी और अन्य संबंधित अपराध से जुड़े संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। जहरीली शराब को लेकर भी विशेष सावधानी रखनी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के अलावा फसलों की कटाई की वजह से तमाम लोग अपने घर सापस आएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग तैयारी कर ले। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों को लगाया जाए। गांव हो या शहर, हर जगह साफ-सफाई होनी चाहिए। होलिका दहन का कार्यक्रम आबादी से दूर कराने का प्रयास करें। सभी 75 जिलों में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की जाए। आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा जाए। डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश को स्थगित रखा जाना उचित होगा। उन्होंने कहा कि होली पर देश-विदेश के श्रद्धालु एवं पर्यटक ब्रज क्षेत्र आ रहे हैं। श्रीराम नवमी के मौके पर अयोध्या और चैत्र नवरात्र के मौके पर मां विंध्यवासिनी धाम,देवीपाटन धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी धाम सहित विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर नियोजन किया जाना चाहिए। इन स्थलों पर आकर्षक साज-सज्जा की जानी चाहिए। वाराणसी और मथुरा आदि में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध कर लिए जाएं।