Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लाभार्थियों को पोषाहार वितरण में शिथिलता क्षम्य नही: प्रतिभा शुक्ला

बहादुरपुर स्थित पोषाहार निर्माण केन्द्र विकास प्रेरणा लघु उद्योग का निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला ने निर्देश दिया है कि विभागीय अधिकारी आगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा पोषाहार समय से पात्र लाभार्थियों को वितरण करायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होंगी। सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होने ब्लाकवार आगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति, बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, कुपोषित एंव अतिकुपोषित बच्चों का विवरण, उनके इलाज की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया।
उन्होने निर्देश दिया है कि जनपद के पॉच पोषाहार निर्माण केन्द्रों से समय से पोषाहार का वितरण सुनिश्चित कराये। कुपोषित बच्चों के घर पर विभागीय अधिकारी जाये तथा उनके अभिभावको को प्रेरित करके बच्चों का उपचार सुनिश्चित करायें। उन्हें पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि कुपोषण समाप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
बैठक के पहले मंत्री द्वारा बहादुरपुर स्थित पोषाहार निर्माण केन्द्र विकास प्रेरणा लघु उद्योग का निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने बताया कि इस पोषाहार निर्माण केन्द्र से बहादुरपुर के 235, कुदरहा के 135 तथा कप्तानगंज के 148 आगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार की आपूर्ति की जा रही है। 130 मीट्रिक टन पोषाहार की आवश्यकता के सापेक्ष 150 मीट्रिक टन पोषाहार का उत्पादन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीपीओ सावित्री देवी तथा अनुपम यादव तथा सभी सीडीपीओ उपस्थित रहें।