Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बने डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. एस.पी. पटेल ने डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी को शिक्षक सभा, बस्ती का अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की है कि डा. सुरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व से बस्ती में समाजवादी पार्टी मजबूत होगी और समाज का प्रबुद्ध वर्ग पार्टी से जुड़ेगा। मनोनयन के बाद डा. सुरेन्द्र ने नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुये कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
साथ अपनी योग्यता क्षमता से संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नही छोडूंंगा। डा. सुरेन्द्र प्रसाद के मनोनयन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष व विधायक बस्ती सदर महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद अरविन्द चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, अंकुर वर्मा, चन्द्रप्रकाश चौधरी, त्रयम्बक नाथ पाठक, महेश सिंह कलहंस, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, सईद खान, गुलाब सोनकर, विजय विक्रम आर्य तथा डा. फूलदेव यादव, डा. अरूण कुमार मिश्र, डा. घनश्याम लाल श्रीवास्तव, हरीराम बंसल, दीनानाथ, देवेन्द्र श्रीवास्तव, रामकेश चौधरी, रमेश चन्द्र गौतम, वीरेन्द्र यादव, श्रीनाथ विश्वकर्मा, डा. वीरेन्द्र चौधरी, तौआब अली, बृजेन्द्र वर्मा, अजय वर्मा, दीपू चौधरी, जनेश्वर चौधरी, चक्रधर मौर्य, आशुतोष मिश्र, संतोष सिंह, इरशाद अहमद, करूणाकांत, विजय गुप्त, राजेश आर्य, मनोज चौधरी, श्रीमती आशा पाण्डेय, जीतेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश चौधरी, सुबाष चौधरी, उमेश कुमार आदि ने डा. सुरेन्द्र प्रसाद को बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।