Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कुव्यवस्था के खिलाफ सपा विधायक महेन्द्र  ने कैली अस्पताल में  दिया धरना

बदहाल हैं कैली अस्पताल के हालात, मरीजों की नहीं होती सुनवाई- महेन्द्रनाथ यादव  

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ओपेक चिकित्सालय कैली मे धरने पर बैठ गये। वे कैली में भर्ती छात्र नेता रूद्र आदर्श पाण्डेय का हाल चाल लेेने पहुंचे थे। वहां पता चला कि इलाज तो दूर जांच तक नहीं हो पा रही है। उन्होने इसकी सूचना सम्बंधित चिकित्सकों को दिया किन्तु घंटों बीत जाने के बाद जब कोई नहीं पहुंचा तो वे धरने पर बैठ गये।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि ओपेक चिकित्सालय कैली की बदहाल स्थिति को लेकर उन्होने विधानसभा में मुद्दा उठाया तो उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखित रूप से जबाब दिया था कि ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज की पूरी व्यवस्था है किन्तु यहां तो स्थितियां इतनी खराब है कि मरीजों का कोई पुरसाहाल ही नही है। कहा कि जनहित के सवालोें को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। पूरा प्रयास होगा कि ओपेक चिकित्सालय कैली में कुव्यवस्था दूर हो।
धरने में मुख्य रूप से सपा नेता जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, मो. सलीम, रघुनन्दन राम साहू, मो. अहमद सज्जू, लोकेश यादव, शैलेन्द्र दूबे, आमिश खान, सुशील यादव, राम चन्द्र यादव, अमित गौड़, अजय यादव, जितेन्द्र यादव, अमरनाथ बाबा, राम सनेही यादव, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया, मो. दाउद के साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।