Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बेटियों को दिया  मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती।  मिशन शक्ति अभियान के तहत हर्रैया विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को महिला कांस्टेबल ममता चौहान ने बालिका सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बालिका शिक्षा, लिंग भेद सहित विभिन्न बिंदुओं पर बालिकाओं से  खुलकर सवाल जवाब और सभी बच्चियों के प्रश्नों का उत्तर दिया गया। बालिकाओं को 112, 1090, 1098 हर्रैया थाने का नंबर आदि नोट कराकर उनकी जरूरत और महत्व को समझाया तथा यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त नंबरों पर बिना संकोच फोन करें आपकी हर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन है। बिना शिक्षा के किसी को भी सशक्त नहीं बनाया जा सकता है। महिला शिक्षा में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है । यदि समाज महिलाओं की शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोगी भावना रखकर अपना योग दान देगा तो महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
महिलाओं को सशक्त बनाने के कई तरीके हैं। इसे संभव बनाने के लिए व्यक्तियों और सरकार दोनों को एक साथ आना होगा। लड़कियों को  शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए ताकि बालिकाएं शिक्षित होकर अपना सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। लिंग भेद की परवाह किए बिना महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर दिए जाने चाहिए। ’जिसके आगे हर मुसीबत हारी है, नारी बेचारी नहीं सब पर भारी है’। इस अवसर पर विद्यालय में मिशन शक्ति पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कई बालिकाओं ने भाग लिया गया ।

इस अवसर पर उप निरीक्षक धर्मनाथ, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार   चौधरी, कांस्टेबल राकेश यादव सहायक अध्यापक अंकुर मिश्रा, गोविंद प्रताप सिंह, तिलकराम, माया देवी चंदा  रजनी आदि मौजूद रहे।