Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

माउंट कार्मल कॉलेज में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

बच्चियों ने खूबसूरत प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा 
कबीर बस्ती न्यूज।
लखनऊ: माउंट कार्मल कॉलेज में छात्राओं ने बड़ी धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया। जिसकी थीम मिरियाड ऑफ कलर्स रही। इसमें मिषिका शुक्ला, पाखी ग्रोवर, शिविया राय और अन्य छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्लास टीचर रश्मि पांडे ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। वहीं प्रिंसिपल सिस्टर जैनेट अभिवावकों और छात्राओं को संबोधित किया।
इस वार्षिक उत्सव की थीम ऐसी थी जिसमें हर धर्म के त्योहारों को बहुत ही सुंदरता से प्रस्तुत किया गया। और नन्हें मुन्ने बच्चों को हर त्योहारों की विशेषता के बारे में अच्छे से समझाया गया। बच्चों के वेशभूषा के द्वारा सम्पूर्ण भारत एक ही प्रांगण में नजर आया। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति थीम पर भी नृत्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम के दौरान पूरा ऑडिटोरियम अतिथियों एवं अभिवावकों से खचाखच भरा हुआ था।