ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सुन्दरकाण्ड कर नए वर्ष का हुआ शुभारंभ, कोरोना से जीत का मांगा आशीर्वाद

संवाददाता, बस्ती। कप्तानगंज के तिलकपुर मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत्सर 2078 के अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के युवाओं द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष भावेष कुमार पान्डेय ने बताया कि आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है। प्रथम पूजा के अवसर पर माँ शैलपुत्री से प्रार्थना करें कि वर्तमान में चौतरफ़ा चुनौतियों से घिरा विश्व-गुरु भारत चहुँ ओर उल्लास, स्वास्थ्य व समृद्धि के पूर्व-पद पर शीघ्रातिशीघ्र स्थापित हो।
सुखराम गौड़ ने कहा कि तिलकपुर मंदिर हम लोगों के लिए पवित्र स्थल है और यहां से हम एक सकारात्मक ऊर्जा लेकर जा रहे हैं।
अभिषेक ओझा ने कहा कि नव संवत्सर पर मां दुर्गा कोरोना महामारी का संक्रमण देश से शीघ्र समाप्त करें तथा जनकल्याण हेतु कामना किया।
वैभव पान्डेय ने कहा कि यह नव संवत्सर सबके लिए मंगलमय हो, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आरोग्यता सदैव बनी रहे।
नवीन त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना महामारी पुनः पूरे विश्व में फैल रहा है जिससे बचने हेतु सभी मास्क का प्रयोग करें व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे।
इस अवसर पर रितिके़श सहाय, सुधांशु पान्डेय, शास्वत श्रीवास्तव, विपिन उपाध्याय, आशीष, अजय शर्मा, भानू प्रताप, सूरज श्रीवास्तव, रामेन्द्र त्रिपाठी, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।