ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

हर घर तक स्वच्छ जल के लिये चला रहे हैं जागरूकता अभियान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के संयुक्त अभियान की कड़ी में विकास खण्ड कुदरहा और बहादुरपुर के 27 ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के  आईएसए सिंह सेवा प्रशिक्षण संस्थान के कार्यकर्ता गांव- गांव चौपाल लगाकर लोगों को शुद्ध पेयजल के महत्व की जानकारी दे रहे हैं।
शनिवार को कुदरहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रैनियां और सेल्हरा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मिशन के कार्यकर्ता सुनील दूबे ने बताया कि  केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन  द्वारा हर घर जल पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। सभी चयनित गांवों में पेजल के लिये टंकी के साथ ही टोटी द्वारा घरों तक शुद्ध जल पहुंचाया जायेगा। इसमें प्रत्येक घर से योगदान लिया जायेगा। बताया कि शुद्ध जल के सेवन से लोग अनेक बीमारियों से बच सकेंगे।
जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से आर.के. सिंह, अशोक कुमार, ओम नरायन, विद्यावती देवी, कुशलावती के साथ ही गांव के महिला-पुरूष शामिल रहे।