Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास लखनऊ: निकाय चुनाव करीब आते ही प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा: 74 नए मरीज बिजली कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने की मांगः मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन उद्यमियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करें अधिकारी : मंडलायुक्त सीएम योगी ने किया स्वर्गीय डा.वाई डी सिंह की मूर्ति का अनावरण औरैया: आठ वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने दरिंदगी कर की हत्या , मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्त... कानपुर: आईआईटी की पीएचडी छात्रा से लाखों की ठगी, रिपोर्ट दर्ज नाबालिग बच्ची को ऑटो चालक ने अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार जि.पं. अध्यक्ष संजय चौधरी ने मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का फूल मालाओं से स्वागत

सपा का हर कार्यकर्ता अखिलेश यादव बनकर सुनिश्चित करेगा जीत- प्रदीप तिवारी

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने किया बूथ स्तर की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर वाहिनी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा किया। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद ने उन्हें सांगठनिक तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये प्रदीप तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर है, सपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं को अखिलेश यादव मानकर बूथ स्तर पर तैयारियों को तेज करना होगा।
प्रदीप तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है, लोग समाजवादी पार्टी को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं, प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनें, अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनें, किसानों, नौजवानों सभी वर्गो का संकल्प साकार हो इसके लिये कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकनी होगी।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, यज्ञेश पाण्डेय, मो. सलीम, प्रमोद यादव, गंगा यादव, रघुनन्दन राम साहु, जोखूलाल यादव, राजेन्द्र यादव, अमित यादव,  अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, जर्सी यादव, भोला पाण्डेय, पिन्टू, मो. साहिर, रामवृक्ष यादव, मो. हारिस, सुशील यादव, जहीर अंसारी, उपेन्द्र कन्नौजिया, अरविन्द चौधरी, जुगुल किशोर चौधरी, रऊफ, सद्दाम, साजिद अली शेख, सुजीत यादव, अरविन्द यादव, उदित पाण्डेय, यशकान्त सिंह, वीरू विश्वकर्मा, ब्रम्हानन्द शर्मा, राम सिगार यादव, मो. सलीम, राम सिंह पटेल, संदीप कन्नौजिया, समीर खान, संकट यादव, रामपाल चौधरी,  के साथ ही सपा एवं लोहिया वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।