Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नारद मोह से रावण जन्म तक की लीला आज

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
 शहर के राजकीय इंटर कालेज में सनातन धर्म संस्था द्वारा होने वाली रामलीला महोत्सव का मंच आदि व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। कल सायं 4 बजे से गणेश जी व भूमि पूजन का कार्यक्रम कर समिति मंच श्री धनुषधारी रामलीला मण्डल को सौंपेगी। कार्यक्रम का उद्वघाटन सायं 7.30 बजे गणमान्य जनों की उपस्थिति में किया जाएगा।
कल रामलीला मण्डली द्वारा नारद मोह, मनु सतरूपा व रावण जन्म तक की लीला का मंचन होगा।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये समिति ने कोई कसर नही छोड़ी है। समिति के सदस्यों ने आम जनमानस से उद्धघाटन सत्र व रामलीला मंचन देखने हेतु आने की अपील की है।