Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गांव- गांव किसान चौपाल लगाकार किसानों को दे रहे हैं जानकारी

सरकार किसान हितों के प्रति समर्पित- हरीश द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा गांव- गांव जाकर किसान चौपाल लगाकार किसानों को केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के संयोजन में सल्टौआ गोपालपुर के ब्लाक परिसर में आयोजित चौपाल को सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने सम्बोधित किया।
यह जानकारी देते हुये भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी पंकज मिश्र ने बताया कि इसी कड़ी में गौर विकास खण्ड मुख्यालय पर भाजपा नेता दयाशंकर मिश्र, बनकटी विकास खण्ड के जोगिया में विधायक रवि सोनकर ने किसान चौपाल को सम्बोधित किया। इसी कड़ी में हर्रैया,    रधौली, बस्ती सदर, महादेवा, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर किसान चौपाल आयोजित किये गये। वक्ताओं ने बताया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार किसान हितों के प्रति समर्पित है। जो किसान किन्ही कारणों से भ्रमित हैं उन्हें सच्चाई जान लेना चाहिये। कार्यक्रेमों में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा पदाधिकारी के साथ ही स्थानीय किसान शामिल रहे।