Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

मण्डलायुक्त ने निरीक्षण कर जाना तहसील नौगढ़ में बने बी.आर.सी. नौगढ़ का हाल

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक गोविन्द राजू एन.एस. द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ तहसील नौगढ़ में बने बी.आर.सी. नौगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त अपर आयुक्त बस्ती मण्डल गोरे लाल शुक्ला, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त गोविन्द राजू एन.एस. द्वारा हो रहे फीडिंग के बारे में जानकारी ली गयी। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगो का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फार्म-06 भरवाये। जितने भी फार्म प्राप्त हो रहे है उनका सबका शत्-प्रतिशत फीडिंग कराये। किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाये।
इसके पश्चात आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय, सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बी0एल0ओ0 द्वारा प्राप्त कराये गये फार्म-6, फार्म-7 तथा फार्म-8 की शत-प्रतिशत फीडिंग कराने का निर्देश दिया। सेन्सन के अनुसार मानक जेण्डर रेशियो, ई0पी0 रेशियों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।