Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

एस.के.पी. टीम बनी विजेता, डा. वी.के. वर्मा ने बढाया खिलाड़ियों का हौसला

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

स्वर्गीय  सूर्यपती मेमोरियल अंडर 16 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए डा वी.के. वर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन के साथ मेहनत से  सफलता मिलती है। कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्व इस बात का है कि आप खेल रहे हो। अच्छे खिलाड़ी को कभी हार नहीं मानना चाहिये। यदि असफलता मिले तो उसे ताकत बनाकर आगे बढिये। जीवन के किसी भी क्षेत्र में बिना संघर्ष और सही दिशा में परिश्रम के कुछ भी हासिल नहीं होता।
मैच में एसकेपी टीम ने 102 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रामनरेश चौधरी द्वारा टीम के खिलाड़ी कासिफ को प्रदान किया गया। इस दौरान राहुल भारद्वाज, सौरभ पाल, आर पटेल, दयाशंकर यादव, आलोक वर्मा, राजन, ज्ञानेंद्र चौधरी, राहुल पाल, समीर पांडेय, फराज अंसारी, विशाल, दीप गौड़, अफरोज अहमद, नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।