Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मखौड़ा मनवर महोत्सव में सम्मानित हुए शिक्षक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मखौड़ा में चल रहे  मनवर महोत्सव में बुधवार को बड़ी संख्या में बेसिक तथा माध्यमिक के कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विधानसभा के अंतर्गत आने वाले दुबौलिया, हरैया, विक्रमजोत व परशुरामपुर के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान मिला। शिक्षक के सम्मान में बोलते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि कार्यरत व सेवानिवृत्त दोनो तरह के शिक्षकों को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है हम  गुरु और और उनको गुरुओं को एक साथ सम्मानित कर रहे हैं। गुरु समाज का सबसे प्रबुद्ध वर्ग है यह लोग समाज के निर्माता हैं। विधायक ने सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राजकुमार तिवारी, गिरजेश सिंह,उदय प्रताप सिंह, संदीप सिंह,प्रमोद त्रिपाठी, दुखरन शुक्ल, रवीश मिश्र, विवेककान्त पाण्डेय, डॉ योगेश सिंह, अखिलेश सिंह,बाबूलाल ओझा,मनीष पाण्डेय,इस्तियाक खान, संजीव सिंह, विपिन शुक्ल, मानिकराम, वर्मा, राजीव शुक्ल, चिन्मय राय, राकेश सिंह आदित्य सिंह, उत्तम वर्मा, दीपक सिंह, विश्वजीत गुप्ता, ओमप्रकाश,राजीव शरण, अविनाश सिंह, हरी सिंह चन्दारानी,एकता सिंह, वन्दना सिंह,नीतू,मंजूरानी, सौम्या द्विवेदी,  मधू सिंह, जया सिंह,शिवांगी कसौधन,शिल्पी गुप्ता, स्वर्णिमा सिंह,रूपम श्रीवास्तव, पूजा सिंह, प्रियंका यादव सहित अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।