ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

रेडक्रास सोसाइटी ने करेक्टिव सर्जरी के 29 मरीजो से भेट कर सौंपा हाईजेनिक किट व लेंच पैकेट

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी/अध्यक्षा रेडक्रास सोसाइटी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने जिला अस्पताल में जाकर करेक्टिव सर्जरी के 29 मरीजो से भेट किया तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर उन्होने रेडक्रास सोसाइटी की ओर से हाईजेनिक किट भेट किया। इसके साथ ही उन्होने उन्हें लेंच पैकेट भी वितरित किया।
उप निदेशक दिव्यांगजन अनूप सिंह ने बताया कि 29 व 30 दिसम्बर में आयोजित कैम्प के दौरान उक्त दिव्यांगजनों का सफल सर्जरी किया गया है। करेक्टिव सर्जरी के लिए डॉ0 अरूण जैन की टीम के डॉ0 सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में पुनः टेढे-मेढे पैर वाले 0 से 30 वर्ष के दिव्यांगजनों के लिए कैम्प आयोजित किया जायेंगा।
जिलाधिकारी ने माड्ल ओटी तथा एन.आर.सी. का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई तथा समुचित व्यवस्था हेतु सीएमओ डॉ. चन्द्र शेखर को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ डॉ. सी.पी. कश्यप, डॉ. सी.के. वर्मा, डॉ. एफ.हुसैन, डॉ0 वी.के. मणि त्रिपाठी, डॉ0 वी.पी. यादव, स्काउट कमिश्नर कुलदीप सिंह, डी.पी.सी. सुधीर यादव, डी.आर.सी. राधेश्याम, सुनील यादव, विजय श्रीवास्तव, संगीता, शिवमूर्ति, अनूप पाण्डेय, स्टाफ नर्स, सर्वेश राय, ललिता, सरिता यादव तथा रेडक्रास सोसाइटी के सोयब रहमान, कुलदीप सिंह  उपस्थित रहें।