Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्वर कोकिला लता माता के निधन पर शोक, श्रद्धांजलि

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: स्वर कोकिला लता माता के निधन पर पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीत शिक्षक दिग्विजय नाथ मिश्र, राजेश आर्य ने कहा कि लता माता ने अपना पूरा जीवन संगीत के लिए समर्पित कर दिया। 92वें वर्ष की आयु में उनका निधन मुंबई के ब्रिज कैण्डी अस्पताल में आज सुबह हुआ। संगीत जगत की सिरमौर, देश की शान लता माता भारत रत्न से भी सम्मनित की गयी थी। संगीत साधकों के लिए लता मां एक प्रेरणा थीं। अपने जीवन में 25000 से अधिक गीतों को आवाज देने वाली लता माता देश के तमाम सम्मान से सम्मानित की गयी थी। लता मां की आवाज ब्रहण्ड में सदा ही गूंजती रहेगी।
विनोद कुमार उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, मास्टर शिव, फैशल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता जी के निधन से संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती हैं, आने वाली पीढ़ियां उन्हें कभी नहीं भुला पायेंगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रत्नेश कुमार, रणविजय, आदर्श मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, नीलू, अपर्णा श्रीवास्तव, आफताब आलम, शैलेष, पंकज, ऋषभ श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।