Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अमेठी: रंग लगाने को लेकर उपजा विवाद, चले लाठी और डण्डे, दो की मौत कई घायल

कबीर बस्ती न्यूजः

अमेठी: होली के दिन रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। मारपीट थमने के बाद सभी घायलों को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी में दोनों पक्ष के एक-एक लोगों को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल दो को तो जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर उपजे भीषण आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स गांव में लगाई गई है। डीएम और एसपी भी गांव मे पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

जिले के जामो थाना क्षेत्र के रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में शुक्रवार दोपहर टोलियों में लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक चली मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक पक्ष के अखंड प्रताप सिंह (38) तथा दूसरे पक्ष के शिवराज पासी (42) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पहले पक्ष के मृत अखंड के भाई जगन्नाथ सिंह व देवबहादुर सिंह को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के मृत शिवराज की पत्नी राजकुमारी व पुत्र सर्वेश व प्रमोद और शिवानी पुत्री देवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल से राजकुमारी व सर्वेश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट से गांव में तनाव है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दोनों अफसरों ने थानाध्यक्ष जामो को मामले में कड़ी कारवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।