Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बस्ती: पुलिस ने पांच महीने से अगवा ब्लॉक प्रमुख को सपा विधायक के घर से किया बरामद, विधायक पर दर्ज हुआ अपहरण का केस

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: पिछले पांच महीने से लापता बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख राम कुमार को पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र नाथ यादव के घर से बरामद किया है। कई थानों की पुलिस फोर्स ने शुक्रवार रात विधायक के घर छापा मारकर ब्लॉक प्रमुख को मुक्त कराया। इससे पहले कलवारी थाने में ब्लॉक प्रमुख के साले ओमप्रकाश ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर ओमप्रकाश ने आकर सूचना दी थी कि उनके जीजा बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को 23 अक्तूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने साथ ले गए थे। 17 मार्च की रात रामकुमार ने अपने साले ओमप्रकाश को फोन कर बताया कि उनको महेंद्र नाथ जबरदस्ती अपने आवास पर बंधक बनाकर रखे हुए हैं और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा।

एसपी के मुताबिक, ओमप्रकाश ने रामकुमार से बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप भी सौंपी। जब पुलिस सपा विधायक महेंद्र नाथ के घर गई तो वहां पर रामकुमार मौजूद मिले। उन्हें वहां से बरामद कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया और पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख 23 अक्तूबर को अचानक परिवार सहित लापता हो गए थे। तब कहा गया था कि वह सपा जिलाध्यक्ष के पाले में चले गए हैं।