Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

संतुलित खानपान अपनाएं व नशे को दूर भगाएं- लिवर को स्वस्थ बनाएं

शरीर की कई प्रकार से रक्षा करता है एक स्वस्थ लिवर
मोटापे से भी लिवर को पहुंचता है नुकसान

कबीर बस्ती न्यूज:

गोरखपुर: संतुलित खानपान अपनाकरऔर नशे से दूर रहकर शरीर के महत्वपूर्ण अंग लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है । यह शरीर कीकई प्रकार से रक्षा करता है । मोटापे से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है । विश्व में लिवर की बीमारियों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए ही प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है ।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ बीके सुमन का कहना है कि लिवर संक्रमण और रोग से लड़ने, रक्त शर्करा को नियमित करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने, कोलेस्ट्राल के स्तर को नियंत्रित करने, रक्त के थक्के के निर्माण में सहायता करने और पित्त को शरीर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है । लिवर जब तक पूरी तरह से न बढ़े और क्षतिग्रस्त न हो जाए तब तक साफ संकेत या लक्षण नहीं प्रदर्शित करता है । भूख और वजन में कमी के अलावा पीलिया भी ऐसे नकारात्मक लक्षणों में शामिल है । ऐसे में बेहतर यही है कि किसी भी ऐसी चीज का सेवन न किया जाए जोलिवर को क्षति पहुंचाता हो ।
डॉ सुमन ने बताया कि शराब, सिगरेट और ड्रग्स लिवर की कोशिकाओं को नष्ट करते हैं । निष्क्रिय  धूम्रपान भी हानिकारक है । यहां तक की दवाओं के गलत सेवन या गलत संयोजन से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है । एयरोसेल, सफाई उत्पादों, कीटनाशकों और टॉक्सिक पदार्थों से भी नुकसान होता है । ज्यादा तला भुना खाने, असंतुलित आहार लेने, रसायन मिले खाद्य पदार्थों के सेवन से भी लिवर को क्षति पहुंचती है । वायरल संक्रमण और शराब के सेवन से लिवर में सूजन भी हो जाता है जिसे हेपेटाइटिस कहते हैं । मोटापे के कारण गैर अल्कोहल वसायुक्त रोग होते हैं । इस तरह असावधानी से लिवर को क्षति पहुंचती है । लिवर संबंधित दिक्कत होने पर राजकीय चिकित्सालयों में यथाशीघ्र प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए ।
सुधारें खानपान
• भोजन में सभी खाद्य समूहों के खाद्य पदार्थों जैसे की अनाज, प्रोटीन, दूध के सामान, फल, सब्जियों व वसा का संतुलित सेवन करें ।
• रेशे से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें जैसे ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज युक्त ब्रेड, चावल और अनाज आदि ।
• हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य लगवाएं
इनका सेवन लाभप्रद
डॉ सुमन की सलाह है कि लहसुन, अंगूर, गाजर, सेब, अखरोट, हरी पत्तेदार सब्जियों, जैतून के तेल, नींबू, नींबू का रस, हरी चाय, मोटा अनाज, बाजरा और कुट्टू, बंद गोभी, ब्रोकली, गोभी और आहार में हल्दी का सेवन लीवर के लिए फायदेमंद है । स्वस्थ जीवनशैली और पर्याप्त व्यायाम भी आवश्यक है ।