Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गोंडा: दूसरे के अभिलेखों पर वर्षों से नौकरी कर रहे 4 गुरू जी कार्रवाई के जद मे, हुए बर्खास्त

                                    वेतन की रिकवरी की तैयारी शुरू 
कबीर बस्ती न्यूज:

गोंडा: बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में दूसरे के शैक्षिक अभिलेखों पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों का खुलासा हुआ। एसआईटी ने जांच करके कार्रवाई की संस्तुति भेजी। गुरुवार को बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही उनसे वेतन की रिकवरी की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें तीन शिक्षक 12 साल से अधिक समय से फर्जीवाड़ा करके नौकरी करते रहे, और पदोन्नति पाकर प्रधानाध्यापक बन गए। बाद में इस बाद का खुलासा हुआ कि वह दूसरे के अभिलेख पर नौकरी कर रहे थे। बीएसए ने बताया कि चारों को उनके पते पर रजिस्ट्री डाक से सेवा समाप्ति के कार्रवाई का आदेश भेजा गया है।

बेसिक शिक्षा में दूसरों के शैक्षिक अभिलेख पर नौकरी हथियाने का मामला पहले भी उजागर हो चुका है। 56 शिक्षकों को इससे पहले सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। वेतन की रिकवरी कराने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच चार और शिक्षकों की रिपोर्ट सामने आई।

बीएसए ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बुलाकर स्कूलों में शिक्षकों के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।