छात्रों को कराया शैक्षणिक भ्रमण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । रविवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा के छात्रों को शिक्षक सन्तोष कुमार जायसवाल और अन्य शिक्षकों के संयोजन में बस्ती शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराते हुये उन्हें जानकारी दी।
कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने वन विहार, भद्रेश्वरनाथ धाम का दर्शन कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह था। शिक्षक सन्तोष कुमार ने बताया कि पूरा प्रयास होगा कि अति शीघ्र छात्रों को गोरक्षनाथ, मगहर, चिडियाघर का भ्रमण कराया जाय जिससे उन्हें विशेष ज्ञान हो सके। छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान खूब मस्ती की। भ्रमण पर आये छात्र शुभम, अमर, संध्या, अंशिका, साधना, रानी, खुशी, अनीता, आलोक, सचिन, विपिन, कुरशेद, राज, अंशिका भारती, मानसी, लक्ष्मी, कौशल, सरीफुनन्निशां, सविकुननिशा, शायरा आदि ने कहा कि स्कूल से बाहर आकर उन्हें अच्छा लग रहा है और  काफी जानकारी हुई।
शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक अतुल पाण्डेय के साथ ही ग्राम प्रधान अभिषेक, वीरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर