Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राजकीय कृषि बीज भण्डार से उन्नतशील प्रमाणित बीज प्राप्त कर उत्पादकता में वृद्धि कर सकते है किसान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: किसान घेरलू बीज के स्थान पर राजकीय कृषि बीज भण्डार से उन्नतशील प्रमाणित बीज प्राप्त कर उत्पादकता में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि कर सकते है। उक्त जानकारी संयुक्त निदेशक, कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी ने दी है। उन्होने बताया कि मण्डल में खरीफ सीजन के लिए धान की मुख्य प्रजाति साभा सब-1, बी.पी.टी.-5204, सी.ओ.-51, सियेट-1, सियेट-4, एच.के.आर.-47 आदि प्रजाति के आधारीय एवं प्रमाणित बीज की व्यवस्था करायी जा रही है। उन्होने बताया कि धान के बीज पर पूर्व वर्ष की भॉति 50 प्रतिशत अनुदान की सुविधा अनुमन्य है, जो डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में भेजी जायेंगी।
उन्होने बताया कि प्रमाणित बीज में मोटे घान का मूल्य 35.55 रू0 प्रति किलोंग्राम तथा महीन धान का 35.81 रू0 प्रति किलोंग्राम निर्धारित है। उन्होने बताया कि किसान भाई ग्रीष्मकालीन भूमि की गहरी जुताई ढाल की विपरीत दिशा मे करें, जिससे खर-पतवार सूख जाये, कीडे़-मकोडे़ समाप्त हो जाय। इसके साथ ही वर्षा का जल रिसाव अच्छा होने तथा वायुमण्डल से सही जल प्राप्त होने से उर्वरक में वृद्धि तथा मृदा क्षरण में रूकावट हो।
उन्होने बताया कि किसान भाई खेतों की उर्वरता बढाने के लिए गोबर की सड़ी खाद अथवा ढैचा को हरी खाद के रूप में प्रयोग कर सकते है। सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर ढैचा का बीज उपलब्ध है, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। उन्होने बताया है कि किसान भाई ढैचा, धान आदि बीज राजकीय कृषि बीज भण्डार से खरीद कर समय से मई के अन्तिम सप्ताह तक धान की नर्सरी अवश्य डाल दें तथा जून माह में 20 से 25 दिन की नर्सरी की 50 हिल्स प्रतिवर्ग मीटर में रोपाई करें।
उन्होने बताया कि कृषकगण धान की सीधी बुआई की अवस्था में बीज का 12 किलोग्राम प्रतिहेक्टेयर की दर से ड्रम सीडर से अन्कुरित बीज का भी सीधी बुआई कर सकते है। खर-पतवार नियंत्रण हेतु पेन्डीमेथलीन 30 प्रतिशत ई.सी. 1.5 लीटर प्रति एकड़ अथवा प्रिटलाक्लोर 30.7 प्रतिशत ई.सी. 1.25 लीटर रसायन 500 लीटर पानी में घोल बनाकर दो-तीन दिन के अन्दर छिड़काव करना चाहिए।