Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

योग के क्षेत्र में सन्ध्या त्रिपाठी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढया बनकटी में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत सन्ध्या त्रिपाठी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद निदेशक डा. सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये लखनऊ के एससीईआरटी परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सन्ध्या त्रिपाठी को इसके पूर्व भी योग क्षेत्र में योगदान के लिये राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है।
संध्या त्रिपाठी को योग के क्षेत्र में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनीता त्रिपाठी, डायट प्राचार्य कृपाशंकर वर्मा, डायट मेन्टर कल्याण पाण्डेय, प्रधानाध्यापक रामायण शुक्ला, वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, मंजू यादव, सुनीता, शत्रुघ्न चौधरी, आशा त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।