Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रतापगढ़: सिपाही संजय यादव की हत्या के मामले मे शामिल चार आरोपी पुलिस हिरासत में

कबीर बस्ती न्यूज:

प्रतापगढ़: कुंडा कस्बे में खाना खाने के दौरान साथियों ने छत्तीसगढ़ के सिपाही संजय यादव (29) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सिपाही को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गोली का पुरवा निवासी संजय यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही है। इन दिनों का अवकाश पर घर आया था। बुधवार की देर रात वह अपने साथी कुलदीप यादव, अरुण, प्रेमचंद्र व पिंटू के साथ बोलेरो से कुंडा गया था। पुलिस के अनुसार कुंडा कस्बा में अतहर पेट्रोल पंप के करीब सभी ने शराब पी। इसके बाद एवन ढाबे में खाना खाने पहुंचे, जहां खाने का आर्डर देने के दौरान सभी के बीच कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते सभी ढाबे से बाहर निकल आए और उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान साथियों ने सिपाही संजय यादव को डंडे से पीटा। जान बचाकर भागने के दौरान वह नाले में गिर पड़ा। यह देख उसके साथी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची कुंडा पुलिस ने नाले से सिपाही को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिपाही की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सिपाही की हत्या करने वाले साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बोलेरो को भी कब्जे में लिया गया है।