रोटरी ग्रेटर की पहलः केन्द्रीय विद्यालय के छात्रोें का किया निःशुल्क परीक्षण

स्वास्थ्य परीक्षण छात्रों के लिये विशेष उपयोगी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में केन्द्रीय विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर कक्षा 1 से 10 तक के लगभग 600 बच्चों का वजन, लम्बाई, आंख, नाक, कान आदि की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। डा. वर्मा ने बताया कि जिन बच्चों में कमी पायी गई उन्हें जिला अस्पताल के लिये सन्दर्भित किया गया है।
डा. वर्मा ने शिविर के आरम्भ में कहा कि यदि समय-समय पर छात्रों की जांच होती रहे तो उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कहा कि रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा आये दिन इस प्रकार के शिविर संचालित किये जाते हैं।
शिविर में डा. वी.के. वर्मा के साथ डा. राजेश कुमार वर्मा, डा. श्यामनरायन, डा. मनीष चौधरी आदि ने योगदान दिया।
प्रधानाचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी ग्रेटर की यह पहल स्वागत योग्य है। ऐसे शिविरों में छात्रों को विशेष लाभ मिलता है। विद्यालय परिवार के शिक्षक रामकेश वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, सीएस विश्वकर्मा, निकिता सिंह आदि ने सहयोग किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर