Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

एपीएन के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह है। गुरूवार को एपीएनपीजी कालेज के  प्राचार्य अभय प्रताप सिंह के संयोजन में स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एपीएन पी.जी. कालेज से आरम्भ होकर कम्पनीबाग होते हुये पुनः महाविद्यालय पहुंचकर सभा में बदल गई।
सभा को सम्बोधित करते हुये प्राचार्य अभय प्रताप सिंह ने छात्रों का आवाहन किया कि वे स्वतंत्रता आन्दोलन के महान सपूतों के जीवन से प्रेरणा लें जिन्होने अपने अदम्य साहस से देश को आजादी दिलायी।
छात्र नेता अनुज बहादुर सिंह ने कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद जो आजादी मिली है उसकी रक्षा करना हम सबका पहला दायित्व है। युवा पीढी का आवाहन किया कि वे अपने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों से प्रेरणा लेते हुये सबल भारत के निर्माण में योगदान दें।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से डा. फूलदेव यादव, विनोद सिंह, रोहित सिंह, डा. राजेन्द्र बौद्ध के साथ ही कृष्णा चौधरी, निखिल श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, अमित शर्मा, विशाल त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, प्रज्जवल श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विशाल चौधरी, आदित्य चौधरी आदि शामिल रहे।