Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रोटरी मिड टाउन ने रेलवे स्टेशन को भेंट किया दो व्हीलचेयर

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बुधवार को रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रताप सिंह के संयोजन में रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नसीम अहमद को दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिये दो व्हील चेयर भेंट किया। रोटरी के मण्डलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रायः देखा जा रहा था कि बस्ती रेलवे स्टेशन पर व्हील चेयर न होने के कारण दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब वे सहजता से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।
पूर्व मण्डलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे परामर्श बोर्ड के सदस्योें ने इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया और बस्ती रेलवे की ओर से दो व्हील चेयर का आग्रह किया गया था जिसे रोटरी ने जनहित में तत्परता से पूरा किया। संचालन करते हुये मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी द्वारा जनहित के अनेक कार्य निरन्तर किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर रोटेरियन डा. के.के. सिंह, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल,  राजन गुप्ता, सुरेश बाबा,  देवेन्द्र श्रीवास्तव, सतपाल सिंह के साथ ही  रेल परामर्शदात्री सदस्य उमेश श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, मनोज यादव, राजेश चित्रगुप्त आदि उपस्थित रहे।