Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

महात्मा गांधी के जीवन पर नाट्य प्रस्तुति 2 को

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज में उन्नति सेवा चेरिटेबुल ट्रस्ट की ओर  से प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया जायेगा। जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तावित नाटक महात्मा गांधी  जी के जीवन वृत्त पर आधारित होगा। इसी क्रम में 30 सितम्बर को बैगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज बस्ती में विभिन्न वर्गो में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये हुये ट्रस्ट के प्रबंधक आशुतोष नारायण मिश्र ने बताया कि जूनियर (कक्षा 6 से 8 तक) के लिये आज के परिवेश में महात्मा गांधी के द्वारा दिये गये उपदेशों का सार्वजनिक जीवन में महत्व तथा सीनियर वर्ग के लिये महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रभाव विषय निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता दिन में 10 से 12.00 बजे तक आयोजित होगी। सफल प्रतिभागियों को राजकीय कन्या विद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम में उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रकुमार प्रजापति ,जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव कार्यक्रम के संयोजक  एवं बीडीए सचिव गुलाब चन्द्र  निर्णायक मंडल के सदस्य होंगे।