आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए दावा आपत्ति 26 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक


बलौदाबाजार,22 अक्टूबर 2020/एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन अंतर्गत नगर पंचायत लवन के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में नियुक्ति हेतु पूर्व आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसकी दावा-आपत्ति दिनांक 26 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2020 तक की गयी है। गौरतलब है की एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन अंतर्गत नगर पंचायत लवन के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों में नियुक्ति हेतु 4 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 8 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 ,7,9,10,11,12, 13,एवं 15 से आवेदन प्राप्त हुए है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 से सहायिका पद हेतु एक भी आवेदन प्राप्त नही हुए है। समस्त प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर मूल्यांकन समिति के अनुमोदन किया गया है। अनुमोदन के बाद समस्त आवदेकों को दावा-आपत्ति हेतु दिनांक 26 अक्टूबर से लेकर 4 नवम्बर 2020 तक कार्यालयीन समय में प्रात 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन में अभ्यर्थी आवेदन जमा कर सकते हैं। समयावधि समाप्त होने के पश्चात् किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। दावा आपत्ति संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी