बीए, बीएससी परीक्षाफल में अधिकांश छात्र अनुत्तीर्ण, छात्रों का फूटा गुस्सा

कुलपति का पूतला फूंककर किया पुनः परीक्षाफल जारी करने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी, प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में अधिकांश छात्रों के अनुत्तीर्ण होने, बैक आ जाने के विरोध में  बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र नेता हर्ष पाण्डेय ‘प्रशान्त’ के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति का शिवहर्ष किसान पी.जी. कालेज परिसर में पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। मांग किया कि परीक्षा फल पुनः जारी किया जाय।
छात्र नेता अमित गौड़ ने कहा कि गरीब का बेटा पढ लिख न पाये इसलिये सुनियोजित साजिश किया जा रहा है कि वे धन के अभाव में अपनी उच्च शिक्षा बंद कर दें। कहा कि नयी शिक्षा नीति में फीस मनमाने ढंग से बढा दी गई है और अनुत्तीर्ण एव बैक आये छात्रों से पुनः फीस वसूला जायेगा। मांग किया कि विश्वविद्यालय तत्काल प्रभाव से परीक्षाफल की समीक्षा करे और छात्रों से पुनः परीक्षा की फीस न लिया जाय।
कुलपति का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से छात्र नेता निखिल चौधरी, अतुल भट्ट, सुयश सिंह, अखिलेश गौड़, रूद्र आदर्श पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, सोनू शर्मा, शिवम सिंह, अंशी देवी, आनन्द तिवारी, आयुष पाण्डेय, राहुल चौधरी, सचिन पाण्डेय, अभिषेक यादव, आनन्द दूबे के साथ ही अनेक छात्र नेता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर