जिले की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने लिया बाढ़ आपदा व अतिवृष्टि प्रभावित गांव में हुये नुकसान का जायजा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: उत्तर प्रदेश प्रशासन एंव प्रबंधन अकादमी की निदेशक एंव जिले की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने विक्रमजोत विकास खण्ड के बाढ़ आपदा व अतिवृष्टि प्रभावित गांव कल्यानपुर तथा संदलपुर में पहुंचकर गांव में बाढ़ से हुये नुकसान का जायजा लिया। उन्होने लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराते हुए उनकी समस्याएं सुनी और उसके निदान के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव तथा एसडीएम गुलाब चन्द्र उपस्थित रहें।
नोडल अधिकारी को मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, चंद्रमणि पांडेय, हेमंत पांडेय के अलावा ग्रामीणों ने पिछले एक दशक से गांव के बदलते हालात बाढ़ और कटान की जानकारी दिया। साथ ही रिंग बांध बनवाने की मांग किया। बताया कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ जाने से गांव में आने का रास्ता बंद हो जाता है, ऐसे में रास्ते के उच्चीकरण और पुनर्निर्माण की भी मांग की। कहा कि यदि संभव हो तो ग्रामीणों का विस्थापन कराया जाना आवश्यक है।
इसी क्रम में विकास क्षेत्र के संदलपुर गांव पहुंचकर नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों का हाल जाना व राहत सामग्री का वितरण कराया, जहां प्रधानपति संतोष कुमार शुक्ल सहित गांव की महिलाओं ने गांव के 60 परिवारों को कटान से बचाने के लिये मजबूत ठोकर एवं रिंग बांध बनवाने की मांग किया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, तहसीलदार इंद्रमणि त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु एसडीएम सुधांशु नायक, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार, मुख्यचिकित्साधिकिरी डा. आर.पी. मिश्रा, डा. सीएल कनौजिया, डिप्टी सीएमओ, डा. आसिफ फारूकी, डा. राम कृष्णधर द्विवेदी के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर