ग्रामीण क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्थापना पुनीत कार्य-अतुल आनन्द

डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नव निर्मित भवन का उद्घाटन
बेहतर चिकित्सा शिक्षा के साथ ही शोध कार्य मेरा संकल्प-डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। धन्वन्तरि दिवस की पूर्व संध्या पर डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार बढनी के नव निर्मित भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में ज्वाइंट मजिस्टेªट अतुल आनन्द ने किया। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना पुनीत कार्य है। यहां से शिक्षित होकर निकलने वाले छात्र लोगों का शारीरिक दुःख दूर करने में योगदान करेंगे। यह मानवता की बड़ी सेवा है।
ए.आर.टी.ओ. पंकज सिंह ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा, चिकित्सा और भोजन अनिवार्य आवश्यकता है। डा. वी.के. वर्मा ने इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्थापना करके चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी नींव रखी है। इसका लाभ मेडिकल के छात्रों, फार्मासिस्ट, नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के साथ ही समूचे पूर्वान्चल को मिल रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है।
डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार  के नव निर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि उन्होने बचपन में ही मानव सेवा का जो स्वप्न संजोया था वह अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है। कहा कि यहां चिकित्सा शिक्षा के साथ ही शोध की भी प्रक्रिया शुरू कराया जायेगा। निदेशक डा. आलोक रंजन ने कहा कि छात्रों को बेहतर उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाया जा रहा है। यहां से निकले छात्र चिकित्सा क्षेत्र में अपना बेहतर योगदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामकृष्णलाल ‘जगमग’ ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य पवन गुप्ता, नगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व प्रमुख रामशंकर यादव, वीरेन्द्र चौधरी,  ई. रघुनाथ पटेल, शीतला पटेल, आर.के. सिंह पटेल, डा. राजेश पटेल, डा. सीएम पटेल, डा. श्याम नरायन चौधरी, डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी, डा. चन्द्रशेखर, वृजेश चौधरी, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, विनोद उपाध्याय, अरूणेश श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ राजेश्वरी वर्मा, डा. चन्दा सिंह, डा. सुरभि पटेल, वृजेश चौधरी, अयांश रंजन, सुखराम पटेल, हरिशंकर पाण्डेय, जय हिन्द गौतम, प्रेमसागर के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर