Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सत्य पथ का अनुसरण कर आगे बढे छात्र- संजय चौधरी

65 छात्र-छात्राओं में टैबलेट का वितरण
संचार युग में शिक्षा के लिये उपयोगी है टैबलेट-निखिलेश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार के छात्र-छात्राओं में टैबलेट का वितरण किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संजय  चौधरी ने कहा कि वे सत्य पथ का अनुकरण करें और प्रदेश सरकार की ओर से जो टैबलेट उन्हें उपलब्ध कराया गया है उससे ज्ञान अर्जित कर जीवन में आगे बढे।
विशिष्ट अतिथि हर्रैया के नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी ने कहा कि यह संचार का युग है और छात्रों के लिये अनेक उपयोगी सामग्री नेट पर उपलब्ध है। वे टैबलेट का सदुपयोग कर ज्ञान अर्जित करते हुये सुयोग्य नागरिक बने।
इंस्टीट्यूट  ऑफ मेडिकल सांइस के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त 65  टैबलेट का वितरण छात्र-छात्राओं में किया गया। अनेक जरूरतमंद छात्रों के लिये यह उपयोगी साबित होगा।  निदेशक डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि  डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस में बेहतर शिक्षा दी जाती है और यहां से निकले छात्र चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बेहतर मुकाम बना रहे हैं। संचालन डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य पवन कुमार गुप्ता, अंशिता गुप्ता, आकाश मौर्य, भूपेन्द्र चौधरी, घनश्याम यादव, वीरेन्द्र वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, विनोद वर्मा, शिवा उपाध्याय, विनय मौर्य, राजू, विनोद कुमार चौधरी, ओम प्रकाश, अमरीश, मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।