Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सामान्य वर्ग के लोगों को 10ः आरक्षण जारी रखने के फैसले पर प्रसन्नता

मेधा ने मिठाई खिलाकर साझा किया खुशियां

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10ः आरक्षण जारी रखने के फैसले से प्रसन्नता की लहर है। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि इस फैसले से देश के करोड़ो सामान्य गरीब वर्ग के युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेगा। फैसले के स्वागत में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर मेधा पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं ने खुशियों को साझा किया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार ने सामान्य वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर 10ः आरक्षण दिया था। इसके लिए संविधान में 103वां संशोधन भी किया गया था। इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी किन्तु सर्वोच्च न्यायालय के विद्वान न्यायाधीशों ने स्थितियों को समझा और सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने का फैसला सुनाकर लाखों युवाओं का दिल जीत लिया है। यह निर्णय उन अभिभावकों और छात्रों के लिये ऐतिहासिक है जो आर्थिक रूप से विपन्न है। यह फैसला भविष्य में नये द्वार खोलेगा और अनेक समस्याओं का विधिक रूप से भी हल निकल जायेगा इसमें संदेह नहीं।
सामान्य वर्ग के लोगों को 10ः आरक्षण जारी रखने के  फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से उमेश कुमार पाण्डेय उर्फ मुन्ना, हरिओम पाण्डेय, प्रतीक मिश्र, विशाल कसौधन, निखिल गुप्ता, दिव्यांशु मिश्र, रीतेश, अंकित उपाध्याय, अमित, गिरीश चन्द्र गिरी, राघवेन्द्र आदि शामिल रहे।