Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

केक काटकर मनाया गया भारतीय किसान यूनियन का पांचवां स्थापना दिवस

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का पांचवां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। अशोक श्रीवास्तव ने केक काटकर संगठन के पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया, और कहा वैचारिक मतभेद आपस में चाहे जितना हो लेकिन जब बात किसान हितों की आये तो सिर्फ एक आवाज निकलनी चाहिये।
उन्होने वरिष्ठ राष्ट्रीय संरक्षक मुन्ना पाण्डेय को भरोसा दिलाया कि किसान हितों के लिये किये जाने वाले संघर्ष में हर स्तर पर साथ खड़े रहेंगे। 130 करोड़ भारतीयों के शरीर में किसानों का खून बह रहा है। कोई ऐसा नही जिसकी कोई न कोई पीढ़ी खेती किसानी न की हो। जो किसान नही वह भारतीय नहीं हो सकता। मुन्ना पाण्डेय ने कहा भाकियू (लोकशक्ति) पिछले 5 सालों से खेती किसानी के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। कभी समझौते की नीति नही अपनाई और न ही किसी के आगे किसानों का सिर झुकने दिया। यह लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी।
इससे पहले मुन्ना पाण्डेय ने मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव को संगठन की टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बीपी लहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, मोरध्वज सिंह, संतोष पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, उग्रसेन, हरीलाल चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने किसानों के हित में अनवरत संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।